शेयर करें !
posted on : July 7, 2021 5:26 pm

गोपेश्वर/पोखरी (चमोली)। वन महोत्सव सप्ताह समापन के अवसर पर चमोली जिले के विभिन्न स्थानों पर वन विभाग व पुलिस की ओर से पौधरोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ  रखने का संदेश दिया गया। साथ आम लोगों से भी अपने आसपास के वातावरण को दुषित होने से बचाने के लिए पौधरोपण का आह्वान किया गया गया।

चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में थाना गोपेश्वर, पुलिस लाइन और वन विभाग के कर्मियों ने भंजापानी प्लांट मण्डल क्षेत्र में 140 पौधों का रोपण किया गया जिसमे 100 पौधे रिंगाल के, 20 पौधे पदम के तथा 20 पौधे अंगु के लगाए गये। इसक मौके पर पुलिस उपाधीक्षक धन सिंह तोमर, प्रतिसार निरीक्षक रविकान्त सेमवाल, उप निरीक्षक राजनारायण व्यास, वन दरोगा वीरबल शाह, वन आरक्षी कुंवर सिंह रावत आदि शामिल थे।

वहीं दूसरी ओर पोखरी नगर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय देवर में भी वन विभाग, स्थानीय ग्रामीण और विद्यालय के शिक्षकों ने वन विभाग के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में फलदार व छायादार पौधो का रोपण कर लोगों को पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया। इस मौके पर पार्षद समुन्द्रा देवी, रेंज अधिकारी विक्रम सिंह रावत, नारायण सिंह नेगी कुंदी लाल, गंभीर लाल, विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक जुगरान, शिक्षक गिरीश प्रसाद सती आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!