शेयर करें !
posted on : October 31, 2020 3:03 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। कोरोना संक्रमण के चलते वाल्मिकी समुदाय की ओर से शनिवार को वाल्मिकी जयंती सादगी के साथ मनायी गई। वाल्मिकी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

वाल्मिकी समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि  इस वर्ष कोविड-19 के चलते वाल्मिकी समुदाय ने वाल्मिकी जयंती को सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया था। इस लिए वाल्मिकी मंदिर में पूजा अर्चना व हवन किया गया। तथा सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष वाल्मिकी की झांकी का आयोजन नहीं किया जा रहा है। कहा कि वाल्मिकी समुदाय ने वाल्मिकी मंदिर में प्रार्थना की जल्द ही कोविड से निजात मिले और पूरे देश मे ंखुशहाली का माहौल फिर से उभर का सामने आये। इस मौके पर संजीव कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद कनवासी, भेषज संघ अध्यक्ष सतेंद्र असवाल, राजपाल बागडी,  मुकेश राम, पृथ्वी सिंह, अमित कुमार, शिवा कुमार, संजय कुमार, प्रीतम कुमार आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!