गोपेश्वर (चमोली)। अगस्त क्रांति दिवस पर सोमवार को गोपेश्वर के नगरवासियों ने  स्वतंत्रता संग्राम सैनानी व चमोली जिला परिषद के पहले अध्यक्ष स्व. पुरुषोत्तम बगवाड़ी की स्मृति में वृक्षमित्र समिति ने पौधरोपण किया। इस दौरान नगर की गोपेश्वर-घिंघराण सड़क पर नगरवासियों की ओर से पथ पौध रोपण किया गया। अभियान के दौरान पीपल, निर्गुन्डी, आंवला, बहेड़ा, तेजपात, गिलोय, हरश्रृंगार के पौधों का रोपण किया गया।

पूर्व विधायक कुंवर  सिंह नेगी और कांग्रेस प्रवक्ता विकास जुगरान ने बताया कि नौ अगस्त, 1942 को अगस्त क्रांति की शुरुआत हुई थी। कांग्रेस के बम्बई अधिवेशन के दौरान महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था।  जिसमें कहा गया था कि यदि अंग्रेज भारत नहीं छोड़ते हैं, तो उनके खिलाफ नागरिक अवज्ञा आंदोलन चलाया जाएगा। महात्मा गांधी ने नौ अगस्त को अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सैनानी पुरुषोत्तम बगवाड़ी स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलनकारी होने के साथ ही चमोली जिले परिषद के पहले अध्यक्ष भी थे। जिले के विकास में उनके योगदान को इस दिवस पर याद किया गया है। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, राजेश बगवाड़ी, उषा रावत, रितेश बगवाड़ी, जेपी देवराड़ी, भरत सिंह, चरण सिंह, वीरेंद्र सिंह, योगेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!