शेयर करें !
posted on : August 28, 2021 6:43 pm

गोपेश्वर (चमोली)। जिला क्रीड़ा विभाग चमोली के तत्वावधान में शनिवार से हाॅकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यानचन्द के जन्मदिवस पर दो दिवसीय जिला स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। 

हाॅकी प्रतियोगिता का शुभारंभ युवा कल्याण अधिकारी आनन्द सिंह नयाल ने किया। प्रतियोगिता में सात टीमें प्रतिभाग कर रही है।  प्रतियोगिता के उदघाटन मैच में हिमालयन ब्वाॅयज ने योद्धा ईलेवन को 3-1 से पराजित किया, जिसमें हिमालन ब्वाॅयज की ओर से अलिखेश ने 02 व कमलेश ने 01 गोल किये, जबकि योद्धा ईलेवन की ओर से एक मात्र गोल मंयक ने किया। द्वितीय मैच मे गोपीनाथ क्लब ने बर्फीनी क्लब को 1-0 से पराजित किया, जिसमें गोपीनाथ क्लब के अखिलेश यादव ने एक मात्र गोल कर अपनी टीम को विजयी बनाया। तृतीय मैच में सेवन स्टार ने वाॅरियर ईलेवन को 2-1 से पराजित किया, जिसमें सेवन स्टार की ओर से दोनो गोल विष्णु पुरोहित ने किये, जबकि वाॅरियर ईलेवन के आयुष ने एक मात्र गोल किया। चतुर्थ मैच हिमालयन ब्वाॅयज व पीपी ब्वाॅयज के मध्य खेला गया, जो 1-1 गोल से ड्रा रहा। मैच में अखिलेश व नितिन ने अपनी-अपनी टीमों के लिए 1-1 गोल किये। इन मैचों के निर्णायकों की भूमिका में सर्वश्री अजीत रावत, मनीष, अनूप, विष्णु, प्रियाशुं व तरूण पुरोहित रहे। इस अवसर पर खेल विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी वीएस चैधरी, सहायक प्रशिक्षक रश्मि बिष्ट, रमेश पंखोली, जगदीश रावत, विकेन्द्र चैहान, दिव्या सती कैलखुरा आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!