शेयर करें !
posted on : August 28, 2021 6:41 pm

गोपेश्वर (चमोली)। जिला चमोली बार एसोसिएशन के लिए शनिवार को मतदान हुआ। जिसमें भरत सिंह रावत अध्यक्ष व संदीप सिंह रावत सचिव चुने गये। 

जिला बार एसोसिएशन में कुल मतदाताओं की संख्या 97 है। जिसमें 79 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर भरत सिंह रावत 56 मत पड़े। प्रतिद्वंद्वी मदन मिश्रा को 22 मत पड़े। सचिव पद पर संदीप सिंह रावत को 54 मत एवं प्रतिद्वंदी नीलम सिंह नेगी को 25 मत पडें। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर बलवंत सिंह रावत, सह सचिव वीरेंद्र सिंह असवाल, कोषाध्यक्ष पद पर महिपाल सिंह रावत निर्विरोध चुने गए। साथ ही  कार्यकारिणी सदस्य के पद पर हरेंद्र सिंह नेगी, गीता बिष्ट, समीर थमन, महेंद्र सिंह रावत, विनोद प्रसाद भट्ट चुने गये। जिला चमोली बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी मनवर सिंह सजवाण, सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रकाश सिंह रावत, चुनाव अधिकारी दिलबर सिंह  फरस्वाण ने बताया कि चुनाव शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गये है। सभी चुने हुए पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र जारी कर दिए गये है। 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!