शेयर करें !
posted on : August 28, 2021 6:40 pm

गोपेश्वर (चमोली)। बहुगुणा विचार मंच ने चमोली जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में बंदर और लंगूरों के आतंक से मुक्त करने की मांग उठाई है। मंच के संयोजक हरीश पुजारी ने शनिवार को मांग को लेकर गढवाल सांसद को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

हरीश पुजारी ने बताया कि पूर्व में नैनीताल और हरिद्वार में प्रस्तावित बंदर बाड़ों के निर्माण की योजना बनायी गई थी जिसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के कार्यकाल में योजना के लिये एक-एक करोड़ धनराशि की स्वीकृति की गई थी। लेकिन वर्तमान तक योजनाओं के धरातल पर न उतरने से जिले में आये दिन बंदर के हमलों से बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं के चोटिल और घायल होने की घटनाएं सामने आ रही है, वहीं उन्होंने सांसद से कर्णप्रयाग में चारधाम सड़क योजना से खतरे की जद में आये आवासीय भवन की सुरक्षा कार्य के लिये एनएचआईडीसीएल से शीघ्र कार्य करवाने और प्रभावित को मुआवजा दिलवाने की मांग की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!