शेयर करें !
posted on : August 28, 2021 6:39 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली कस्बे में चमोली-गोपेश्वर मोटर मार्ग पर मिष्ठान भंडार में लगी आग के कारण प्रभावित हुए व्यापारियों को मुआवजा दिये जाने की मांग को लेकर शनिवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल चमोली ने जिलाधिकारी चमोली के माध्यम से मुख्यमंत्री और गोपेश्वर पहुंचे गढ़वाल सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा है।

बता दें कि बीते 26 अगस्त को चमोली कस्बे में एक मिष्ठान भंडार में गैस सिलेंडर फटने के कारण आग लग गई थी। इस अग्नि कांड में आसपास की तीन अन्य दुकाने भी इसकी चपेट में आने से जल गई थी। इन व्यापारियों को राहत दिये जाने की मांग की गई है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रकाश सेमवाल का कहना है कि  एक तो व्यापारी कोरोना संक्रमण के चलते वैसे ही आर्थिक नुकसान झेल रहा है उपर से अग्नि कांड ने व्यापारियों की और हालत खराब कर दी है। ऐसे में इन प्रभावित व्यापारियों को सरकार की ओर से कोई राहत नहीं पहुंचायी जाती है तो उनके सामने दोबारा से अपने व्यवसाय को खड़ा करने के लिए विकट समस्या उत्पन्न हो जायेगी। लिहाजा ऐसे संकट की खड़ी में सरकार से प्रभावित व्यापारियों को आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग उनके संगठन ने की हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रकाश सेमवाल, महामंत्री कुलदीप वर्मा, विरेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!