शेयर करें !
posted on : September 8, 2021 5:52 pm

थराली (चमोली)। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत बुधवार को उद्योग विभाग के माध्यम से थराली विकासखंड सभागार में स्वरोजगार ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत कृषि आधारित उद्योग, डेरी विकास, फिशरीज, पाॅल्ट्री आदि के लिए 33 लोगो का पंजीकरण किया गया। स्वरोजगार शिविर में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अलावा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, वीर चन्द्र सिंह गढवाली स्वरोजगार योजना, दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना तथा एनआरएलएम तथा बैेंकों की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान ब्लाक प्रमुख थराली कविता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित सहायक प्रबंधक उद्योग बीपी सती, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!