शेयर करें !
posted on : September 8, 2021 5:50 pm

गोपेश्वर (चमोली)। बाल विकास परियोजना के सौजन्य से सभी विकासखडों में विविध पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी स्तर पर पोषण जागरूकता अभियान को जन आंदोलन बनाने का कार्य किया जा रहा है और विभिन्न विभागों के सक्रिय भूमिका से पोषण माह के दौरान ग्रामीण स्तर पर घर-घर पोषण अभियान से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पोषण अभियान में महिलाओं, बच्चों को पोषित करने से जुड़ी अहम जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि जिले के सभी ब्लाकों में पोषण माह के अन्तर्गत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गतिविधियां संचालित की जा रही है। बुधवार को दशोली ब्लाॅक के गोपेश्वर क्षेत्रान्र्तगत वार्ड नबंर 6 में राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत बाल विकास परियोजना दशोली के माध्यम से द्वितीय सप्ताह की थीम पोषण के लिए योग और आयुष के अन्तर्गत स्वास्थ्य जांच व निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को योग के आसन सिखाए गए। स्थानीय खाद्यानों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इस दौरान वार्ड सदस्य उषा फरस्वाण, परियोजना अधिकारी सोयेब हुसैन, डा पूनम, क्षेत्रीय सुपरवाइजर गीता नेगी सहित आशा व आंगनबाडी कार्यकर्ती मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!