posted on : September 8, 2021 5:48 pm
गोपेश्वर (चमोली)। पर्वतीय शिल्पकार कल्याण सभा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में संविदा पर हो रही एएनएम की भर्ती में आरक्षण न दिये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आंदोलन किये जाने की चेतावनी दी है।
सभा के संरक्षक बचन लाल टम्टा, अध्यक्ष गिरीश आर्य ने कहा कि वर्तमान समय में जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में एनएचएम के तहत संविदा पर 14 पदों पर एएनएम की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन इसमें आरक्षण की व्यवस्था न किये जाने से आरक्षित वर्ग के बेरोजगारों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने इस संबंध में बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंप कर एएनएम भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण कोटा रखे जाने की मांग की है कहा है कि यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पडे़गा।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
