शेयर करें !
posted on : September 8, 2021 5:46 pm

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ नगर क्षेत्र में भालुओं का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं। बीते तीन माह में नगर क्षेत्र में भालूओं ने हमला कर 4 लोगों को घायल कर दिया है। जबकि कई मवेशियों को अपना निवाला बना लिया है। बुधवार के भी यहां रविग्राम में भालू ने एक महिला व एक पुरुष को हमला कर घायल कर दिया है। जिस पर ग्रामीणों ने नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन से शीघ्र भालूओं का न पकड़े जाने पर व्यापक आंदोलन शुरु करने की चेतावनी दी है।

बुधवार को जोशीमठ नगर के रविग्राम निवासी चरण सिंह भुजवांण की पत्नी देवेश्वरी को जहां भालू ने खेत जाते हुए हमला कर घायल कर दिया। वहीं घटना स्थल से कुछ दूरी पर घर से बाजार की ओर आ रहे नरेंद्र लाल को घायल कर दिया। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की ओर से दोनों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। स्थानीय निवासी समीर डिमरी, विक्रम भुजवाण और शाकम्बरी देवी का कहना है कि नगरवासियों की ओर से लम्बे समय से नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क  प्रशासन से भालूओं को पकड़ने की मांग की जा रही है। लेकिन वर्तमान तक कोई पुख्ता कार्रवाई न होने से घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि 10 सितम्बर तक पार्क प्रशासन की ओर से मामले में पुख्ता कार्रवाई नहीं की जाती तो वे जोशीमठ में चक्का जाम कर आंदोलन शुरु कर देंगे।

जोशीमठ नगर क्षेत्र में 10 से 12 भालू घूम रहे हैं। जिन्हें पकड़ने के लिए उच्च अधिकारियों से अनुमति लेने के लिये पत्राचार किया गया है। लेकिन वर्तमान तक मामले में कार्रवाई के आदेश नहीं मिल सके हैं। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से भालू की मौजूदगी वाले सम्भावित क्षेत्रों में गश्त बढाई गई है।

चेतना कडंवाल, वन क्षेत्राधिकारी, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, जोशीमठ।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!