बदरीनाथ (चमोली)। बदरीनाथ से संतोपथ ट्रैक की यात्रा पूरी कर वापस लौटे पर्यटकों व ट्रैकिंग एजेंसी ने लोगों को पोस्टर अभियान के तहत हिमालय और बुग्यालों के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया। माउंटेन ट्रैक्स के सीईओ राहुल मेहता नें कहा की वेदनी बुग्याल से शुरू पोस्टर अभियान हिमालय और बुग्यालों को नयी पहचान देगा और हिमालय के संरक्षण और संवर्धन को लेकर लोगों को जागरूक करेगा।
गौरतलब है कि नंदा की वार्षिक लोकजात यात्रा में वेदनी बुग्याल पहुंचे युवाओं नें पोस्टरों के जरिए लोगों को हिमालय बुग्याल संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया। बुग्याल बचाओ, बुग्याल में मानवीय हस्तक्षेप कम करनें, बुग्याल को पालीथीन मुक्त करनें, बुग्याल को आग से बचाने, बहुमूल्य जडी बूटियों के संरक्षण और संवर्धन, सहित विभिन्न स्लोगनो को लिखे हुये पोस्टरों के जरिए लोगों को हिमालय बचानें का संदेश दिया था। सभी ने इस अनूठी पहल का स्वागत किया है।
