शेयर करें !
posted on : September 16, 2021 5:14 pm
Independence Day 2026 Greetings

जोशीमठ (चमोली)। श्री बदरीश पंडा पंचायत के पदाधिकारियों ने मास्टर प्लान बदरीनाथ को लेकर तीन सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई के बाद निर्माण कार्य शुरु करने की मांग उठाई है। पंडा पंचायत के पदाधिकारियों ने गुरूवार उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है।

श्री बदरीश पंडा पंचायत के सचिव रजनीश मोतीवाल का कहना है कि पंडा पंचायत बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत सरकार की ओर से किये जा रहे निर्माण कार्य से प्रभावितों के हितों को सुरक्षित रखते हुए कार्य करने की मांग कर रहा है। जिसके तहत पंचायत ने जिला प्रशासन से मास्टर प्लान निर्माण से प्रभावित परिवारों भवन व भूमि के बदले भवन-भूमि उपलब्ध कराने, प्रभावितों को भूमि के वर्तमान मूल्य से आठ गुना मूल्य व भवन की उचित मूल्यांकन राशि देने और प्रभावितों से वार्ता व विस्थापन पर उनकी पूर्ण सहमति पर भूमि अधिग्रहण करने की मांग की गई है। साथ पंचायत के पदाधिकारियों ने गुरूवार को मास्टर प्लान से प्रभावित हो रहे क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!