शेयर करें !
posted on : September 16, 2021 5:12 pm
Independence Day 2026 Greetings

चमोली। बदरीनाथ हाईवे पर चमोली कस्बे में ऊर्जा निगम की लापरवाही बड़ी दुर्घटना को न्यौता दे रही है। यहां हाईवे के समीप जंक लगने जर्जर हो चुका विद्युत पोल लम्बे अरसे से विभाग की ओर से जस का तस छोड़ा गया है। जिससे यहां दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। लेकिन विभागीय अधिकारी मामले को लेकर अंजान बने हुए हैं। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से पोल को बदलने की मांग की है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी पवन राठौर और कुलदीप वर्मा का कहना है कि पोल का यदि समय से नहीं बदला गया तो हाईवे पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता कैलाश कुमार ने कहा कि मामले का संज्ञान लिया जा रहा है। जल्द ही खराब पोल को हटाकर नया पोल लगवा लिया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!