ब्रेकिंग न्यूज़ !

                   
                                                         

गोविंदघाट (चमोली)। चमोली जिले में स्थित हेमकुंड और लक्ष्मण लोकपाल यात्रा की पूर्व तैयारियों को लेकर गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की टीम ने पैदल मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अभी पैदल मार्ग अटलाकुडी से हेमकुंड साहिब तक बर्फ से पटा हुआ है। वहीं हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के साथ लक्ष्मण मंदिर के आसपास अभी करीब पांच फिट बर्फ जमी हुइ है।

चार धाम यात्रा के साथ ही चमोली जिले में अब हेमकुंड गुरुद्वारा ट्रस्ट की ओर से हेमकुंड और लक्ष्मण लोकपाल यात्रा को लेकर तैयारियां शुरु की जाने लगी है। जिसे देखते हुए गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की चार सदस्यों की टीम पैदल मार्ग का निरीक्षण कर लौट आई है। निरीक्षण को लौटी टीम का नेतृत्व कर रहे गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के मैनेजर सेवा सिंह ने बताया कि इस वर्ष बर्फवारी कम होने के चलते पैदल मार्ग पर अटलाकुडी से आगे हेमकुंड साहिब तक बर्फ जमी हुई है। जबकि पुलना और घांघरिया के मध्य दो-तीन स्थानों पर पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं कुछ स्थानों पर विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। लेकिन उन्होंने पैदल मार्ग पर पेयजल स्रोतों के सूखने के चलते इस वर्ष यात्रा काल में पेयजल आपूर्ति को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर प्राकृतिक जल स्रोतों के सूखने से इस वर्ष यात्रियों को सुचारु पेयजल आपूर्ति के लिये विशेष कार्य करने होंगे। वहीं जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की भ्यूंडार में निर्माणाधीन पुल का 30 फीसदी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस मौके पर जसपाल सिंह, दीपक चैहान और जॉनी राणा आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!