देहरादून/गोपेश्वर। उत्तराखंड विधान सभा के पूर्व उपाध्यक्ष व कर्णप्रयाग विधान सभा के पूर्व विधायक डाॅ. अनसूया प्रसाद मैखुरी के निधन के समाचार से पूरे जनपद चमोली में शोक की लहर छा गई है। शनिवार को देहरादून मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। मैखुरी लंबे समय से मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। जहां उनका उपचार चल रहा था। मैखुरी के निधन के समाचार ने सभी स्तब्ध कर दिया है। डॉ. अनुसूया प्रसाद मैखुरी 2002 से 07 तक बदरीनाथ के विधायक व 2012 से 17 तक कर्णप्रयाग के विधायक के साथ ही उत्तराखंड विधान सभा के उपाध्यक्ष भी रहे। कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय देहरादून में मैखुरी के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व अन्य कांग्रेस जनों ने शोक जताते हुए इसे पार्टी के लिए अपूर्णिय क्षति बताया।

                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!