शेयर करें !
posted on : February 11, 2022 12:06 pm
Independence Day 2026 Greetings

 गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर नगर क्षेत्र के कुंड कॉलोनी सड़क पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया है। यहां रेत से भरा ट्राला सड़क किनारे खड़ी एक कार से जा टकराया जिससे कार को खासा नुकसान हो गया है। हालांकि वाहन में किसी के सवार न होने और सड़क पर कोई आवाजाही न होने के चलते घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। जबकि न्यायालय परिसर और पुस्तकालय के समीप होने के चलते अक्सर यँहा लोगों की सामान्यतः आवाजाही रहती है। लेकिन घटना के समय सड़क पर आवाजाही न होने के चलते यहां बड़ा हादसा टल गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!