शेयर करें !
posted on : November 18, 2022 8:44 pm

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ ब्लाॅक के उर्गम घाटी के पल्ला-जखोला मोटर मार्ग पर शुक्रवार को एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर पांच सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। अब तक वाहन में सवार 17  लोगों की पहचान की गई है। जिसमें 12  मृतक, तीन घायल और दो लोग सकुशल बचे है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी चमोली हिमाशुं खुराना तथा पुलिस अधीक्षक चमोली के साथ ही पुलिस, एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंची जहां रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों और मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया। 

थाना पुलिस जोशीमठ से मिली जानकारी के अनुसार वाहन संख्या यूके07टीए- 6453 अनियंत्रित होकर पल्ला गांव के समीप सड़क से लगभग पांच सौ मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर कोतवाली जोशीमठ का पुलिस बल, एसडीआरएफ ने तत्काल राहत एंव बचाव कार्य प्रारम्भ कर तीन घायलों को तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ल्यारी थैना भिजवाया गया। 

अब तक की प्राप्त सूचना के आधार पर मृतक, घायलों, स्वस्थ की सूची

मृतकों के नाम

1-दलीप सिंह चैहान पुत्र धन सिंह निवासी उछ ग्वाड उम्र 51वर्ष

2- सिताब सिंह चैहान पुत्र उपरोक्त उम्र 61 वर्ष

3-सुबोध सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी किमाणा उम्र 27 वर्ष

4- विक्रम सिंह पुत्र मंगल निवासी कलकोट उम्र 43 वर्ष

5-कश्मीरा देवी पत्नी जीतपाल निवासी किमाणा उम्र 46 वर्ष

6 लक्ष्मण सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी कलकोट उम्र 37 वर्ष

7-ताजवर सिंह पुत्र नैन सिंह  निवासी डुमक उम्र 46 वर्ष

8-राजेश्वरी पत्नी ताजवर  निवासी डुमक उम्र 43 वर्ष

9 गजेंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह ग्राम निवासी जखोल उम्र 50 वर्ष 

10- रणजीत सिंह पुत्र अमर सिंह ग्राम निवासी पल्ला उम्र 70 वर्ष

11-गब्बर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी सुभाई उम्र 70 वर्ष

12 -शिव सिंह पुत्र मलक सिंह निवासी कलगोठ उम्र 60 वर्ष 

घायलों के नाम

1-अजीत यादव पुत्र भारत सिंह निवासी इलाहाबाद

2-रोहित प्रजापति पुत्र जसवीर सिंह निवासी हापुड

3- महावीर सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र 38 वर्ष

स्वस्थ के नाम

1- हेमन्त चैहान पुत्र जवाहर निवासी कलकोट उम्र 20 वर्ष

2- जीतपाल पुत्र हरि सिंह निवासी किमाणा उम्र 50 वर्ष

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!