देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
शेयर करें !
posted on : October 21, 2026 4:54 pm

गोपेश्वर (चमोली)। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की ओर से जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन सौंप कर आगामी 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस आयोजित करने की मांग की है।

जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत और महामंत्री डॉ. पुष्कर बैछवाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात कर गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस आयोजित करने की मांग की। संगठन ने शासनादेश के अनुरूप कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारियों और कोषाधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि पेंशनरों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण हो सके। संगठन ने बताया कि शासनादेश के तहत प्रत्येक वर्ष 17 दिसंबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद मुख्यालयों पर पेंशनर दिवस आयोजित किया जाना है। प्रतिनिधिमंडल ने कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, पेंशनर संगठनों को पूर्व सूचना देने और शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करने की मांग भी उठाई। उन्होंने देहरादून की तर्ज पर जिला कोषागार और उपकोषागारों में पेंशनरों की सुविधा के लिए पेंशन भवन विकसित करने का आग्रह किया। कहा कि प्रदेशस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में 12 अगस्त को मुख्य सचिव से मुलाकात की थी, जिसके बाद वित्त विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश आर्य, हीरा रौथियाल, कोषाध्यक्ष शूरसिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष रूपचंद आर्य, सावित्री कोहली, आय-व्यय निरीक्षक सुनील सिमल्टी आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!