देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
Greetings
शेयर करें !
posted on : November 19, 2026 5:28 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली ब्लॉक के घुड़साल-सैकोट मोटर मार्ग के निर्माण की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ गई है। गुरुवार को बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने विधिवत फीता काटकर मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत कर सड़क की स्वीकृति दिलाने के लिए आभार जताया।

इस अवसर पर विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि घुड़साल-सैकोट मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्रीय जनता को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। ग्रामीण लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। लंबे अंतराल के बाद मार्ग को स्वीकृति मिलने से अब क्षेत्र के लोगों की एक बड़ी समस्या का समाधान होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की बुनियादी जरूरत है। इससे न केवल ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

ग्रामीणों ने मोटर मार्ग का निर्माण शुरू होने से गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। कहा कि इससे ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आवाजाही में राहत मिलेगी। उन्होंने निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने की अपेक्षा भी जताई।

इस दौरान घुडसाल की ग्राम प्रधान अनीता कंडारी, सैकोट ग्राम प्रधान मंजू रावत, जिला पंचायत सदस्य विपिन फरस्वाण, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी, गुलाब बिष्ट, महिपाल रावत, प्रकाश डंडरियाल, नरेंद्र पंवार, शिशुपाल कंडारी, अनिल रावत, कल्याण रावत, संतोष गुसाईं, ताजवर रावत, महेंद्र रावत, वीरेंद्र रावत, पूर्ण पंवार, गौर सिंह बिष्ट, राजेंद्र नेगी, पान सिंह राणा, प्रताप सिंह, सूरज रावत, चंद्रमोहन, रामचंद्र पंवार, भरत पंवार, अवतार बिष्ट आदि मौजूद रहे। निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता तरुण काम्बोज, सहायक अभियंता उमेश धैर्य, अवर अभियंता लक्ष्मी कंडारी, प्रेम सिंह बिष्ट और बलवीर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!