हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा प्रदेश में आयोजित एई, जेई और पटवारी भर्ती परीक्षा में फरार चल रहे मंगलौर के पूर्व भाजपा नेता सहित कुल 3 आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तीनों फरार आरोपियंो पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। टीम को फरार चल रहे इन आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के भी सख्त निर्देश दिए हैं।

बताते चलें कि लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एई, जेई और पटवारी भर्ती परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने और नकल कराए जाने के बाद स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित की गई। इस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बना हुआ है। एई-जेई प्रवेश परीक्षा मामले में पुलिस अब तक 6 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। इसी के साथ पटवारी भर्ती परीक्षा मामले में 13 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। अभी कई ऐसे आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जो इस प्रकरण से जुड़े है।

एसआईटी की जांच में मंगलौर के एक पूर्व भाजपा नेता संजय धारीवाल का नाम भी सामने आया है। आरोपी अभी तक पकड़ से बाहर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह ने संजय धारीवाल, अनुराग पांडे, देवी की गिरफ्तारी पर 25000 का इनाम घोषित कर दिया है। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के सख्त निर्देश भी दिए हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!