गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार मुहैया कराने के लिए साक्षात्कार के माध्यम से 33 लाभार्थियों का चयन किया गया। सोमवार को अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित साक्षात्कार में कृषि, उद्यान, डेरी, पशुपालन, मत्स्य आदि रेखीय विभागों में स्वरोजगार के लिए लाभार्थियों का चयन हुआ। जिला स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत डेरी विभाग की गंगा गाय योजना के तहत  17, मत्स्य में तालाब निर्माण व मत्स्य पालन के लिए चार, उद्यान में पाॅली हाउस, सब्जी उत्पादन के लिए 11 तथा कृषि के लिए एक सहित 33 लाभार्थियों को सब्सिडी युक्त ऋण योजनाओं की मंजूरी दी गई।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि रेखीय विभागों की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के अन्तर्गत इच्छुक बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए सब्सिडी युक्त ऋण दिया जा रहा है। उन्होंने बेरोजगार युवाओं का हौसला बढाते हुए सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ लेने की बात कही। इस दौरान मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, सहायक निदेशक डेयरी राजेन्द्र सिंह चैहान सहित अन्य रेखीय विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!