देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
शेयर करें !
posted on : October 16, 2026 7:29 pm

एक दिसंबर से शुरू होगा गणना कार्य,

गोपेश्वर (चमोली)। जनगणना को समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए चमोली में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित जिला सभागार में 33 फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। अब ये ट्रेनर जनपद के विभिन्न चार्ज स्तरों पर प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित करेंगे।

जिला जनगणना मास्टर ट्रेनर एवं मुख्य कृषि अधिकारी जयप्रकाश तिवारी ने प्रमुख जनगणना अधिकारी और जिला जनगणना अधिकारी ने दिशा निर्देशन में प्रशिक्षण दिया। इसमें जनगणना की प्रक्रियाओं, कार्यप्रणाली और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने की जानकारी दी गई।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, जनपद में एक दिसम्बर से चार जनवरी तक जनगणना कार्य होगा। इसके बाद पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण किया जाएगा। चार  जनवरी को शाम चार बजे से रात 12 बजे तक बेघर व्यक्तियों की गणना की जाएगी।

प्रशिक्षण के दौरान सहायक भूलेख अधिकारी राकेश पल्लव, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अमन कुमार और गौरव पुरोहित ने जनगणना निदेशालय, उत्तराखंड के दिशा-निर्देशों के अनुपालन, प्रशिक्षण प्रक्रिया और गणना कार्य के प्रभावी संचालन की जानकारी दी। जिला प्रशासन ने जनगणना से जुड़े अधिकारियों और कार्मिकों को निर्धारित समयसीमा में जिम्मेदारी के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!