उत्तराखंड में आसमानी आफत का कहर देखने को मिल रहा है। जहां रविवार को उत्तरकाशी में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं 3 घायल हो गए। उधर बागेश्वर जिले के कपकोट के झूनी में बिजली गिरने से 400 बकरियों की मौत हो गई है। जिससे पशुपालक को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा कपकोट क्षेत्र में बारिश से सड़कें बंद हो गई है।

बागेश्वर जिला आपदा अधिकारी अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि कपकोट तहसील क्षेत्र के झुनी पांखु टॉप में चरवाहों की बकरियों पर आकाशीय बिजली गिरी। जिससे काफी नुकसान होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पशुपालन और राजस्व विभाग की टीम झुनी पहुंची और मौका मुआयना किया। मुआयने के दौरान घटनास्थल पर आकाशीय बिजली गिरने से 400 बकरियों की मौत होने की पुष्टि हुई है। जिससे चरवाहों का भारी नुकसान

वहीं, कपकोट विधायक सुरेश गडि़या ने पशुपालन विभाग को नुकसान का आकलन कर जल्द मुआवजे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!