देहरादून : कोरोना वायरस (coronavirus) संक्रमण को लेकर उत्तराखंड में आज भी राहत वाली खबर नहीं है। स्वास्थ्य विभाग से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार उत्तरखंड राज्य में 424 लोग कोरोना संक्रमित मिले है. जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमित लोगो की संख्या 77997 हो गयी है. आपको बताते चले अभी तक 70634 कोरोना संक्रमित लोग उत्तराखंड राज्य में ठीक हो चुके है तथा प्रदेश में टोटल एक्टिव केस 5223 एवं टोटल मृत्यु 1281 है.

आज अल्मोड़ा में 9, बागेश्वर 9, चमोली 19, चम्पावत 3, देहरादून 171, हरिद्वार 59, नैनीताल 40, पौड़ी 28, पिथौरागढ़ 28, रुद्रप्रयाग 13, टिहरी 16, उधमसिंहनगर 20 और उत्तरकाशी में 9 मरीज मिले हैं। राज्य में अब तक आज 4 संक्रमितों की मौत हुई है। इसी के साथ अभी तक कुल 1285 लोगों की मौत हो चुकी है।

                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!