रुद्रप्रयाग।  सोनप्रयाग, गहरी खाई में गिरने से हरियाणा के 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत, SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद। 08 मई 2022 को समय 0030 पर  थाना सोनप्रयाग से SDRF टीम को सूचना मिली कि गौरीकुंड से एक किलोमीटर पहले एक व्यक्ति खाई में गिरा है। जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यता है।
 
उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF पोस्ट  सोनप्रयाग से उप निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति श्री केदारनाथ की यात्रा करके गौरीकुंड  की ओर आ रहा था। गौरीकुंड से 01 किमी0 पहले पैर फिसल जाने के कारण लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। SDRF टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों में रात्रि के अंधेरे में उक्त व्यक्ति की सर्चिंग हेतु 150 मीटर गहरी खाई में उतरकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। गहन सर्चिंग के उपरांत SDRF टीम को उक्त व्यक्ति दिखाई दिया। जो कि मृत अवस्था में था। SDRF टीम द्वारा उक्त व्यक्ति नाम प्रवीण सैनी s/o रमेश सैनी उम्र लगभग 47 वर्ष R/o  गुड़गांव हरियाणा के शव को बरामद कर स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!