शेयर करें !
posted on : March 20, 2026 8:27 pm

गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का कैंपस घोषित हो जाने के बावजूद अभी तक भी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कैंपस गेट पर एक बोर्ड तक नहीं लगाया जा सका है।

बताते चले कि पीजी कालेज गोपेश्वर को  श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का कैंपस बनाए  जाने की पहल काफी पहले से हो रही थी। इसके लिए लगातार आश्वासन भी मिल रहे थे। करीब चार माह पूर्व एबीवीपी ने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय कैंपस की मांग को लेकर 24 दिन की भूखहड़ताल की थी। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धनसिंह रावत ने इस मांग को पूरा करते हुए कैंपस का शासनादेश भी जारी कर दिया था। शासनादेश जारी होने के बावजूद अभी तक कैंपस गेट पर बोर्ड तक नहीं लग पाया है। छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अमित मिश्रा ने इस पर नाराजगी जताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन का इरादा गंभीर नहीं लग रहा है। मौजूदा दौर में छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय के कार्यों को टिहरी जाना पड़ रहा है। उन्होंने तत्काल कैंपस कालेज को धरातल पर उतारने की अपील की है। कहा कि छात्रहितों को लेकर वे इस संघर्ष में पीछे नहीं रहेंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!