शेयर करें !
posted on : April 16, 2022 9:36 pm
Independence Day 2026 Greetings

पेड़ पर अटका ट्रक, नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा

देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाइवे पर देवप्रयाग से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शनिवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से बच गया, और एक पेड़ पर अटक गया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। जानकारी के अनुसार एक ट्रक हरिद्वार से पौड़ी जा रहा था तभी देवप्रयाग के पास ड्राइवर ने ट्रक से अनियंत्रित खो दिया। जिससे ट्रक बेकाबू होकर पहाड़ी से नीचे गिरने ही वाला था कि गनीमत रही कि ट्रक पेड़ पर ही अटक गया जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। ट्रक में चार लोग सवार थे। जिन्हें पुलिस ने सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

पुलिस के मुताबिक घायलों के नाम यामीन, ललित, रॉबिन और शान बताया जा रहा है। देवप्रयाग में तैनात एसआई रविंद्र ने बताया कि यदि ट्रक पेड़ में नहीं अटकता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!