शेयर करें !
posted on : April 24, 2022 8:02 pm
Independence Day 2026 Greetings

पिता ने पुलिस से की खोजबीन की गुहार

थराली (चमोली)। चमोली जिले के नारायणबगड विकासखंड के अंतर्गत की एक विवाहित युवती मायके से ससुराल लौटते हुए रास्ते से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। युवती पिता ने रविवार को चैकी नारायणबगड में गुमशुदगी दर्ज कर उसकी ढूंढखोज किए जाने की मांग की हैं।

लापता विवाहिता के पिता की ओर से  नारायणबगड़ पुलिस चैकी में दी गुमशुदगी की रिपोर्ट में कहा हैं कि 21 अप्रैल को उनकी पुत्री अपने ससुराल से मायके आई थी। और 22 अप्रैल को वह दोपहर करीब ढाई बजे अपनी ससुराल के लिए वापस लौट गई। जब देर सांय को परिजनों ने बेटी को फोन किया तो उसका मोबाइल बंद आया। उसके बाद देर रात मायके वालों ने युवती के पति को फोन किया तो उसने पत्नी के ससुराल नही पहुंचने की जानकारी दी। उसके बाद युवती की ढूंढखोज की गई किंतु उसका कुछ भी अता-पता नही चल पाया। इस दौरान मालूम पड़ा कि युवती ने बाजार के एक दुकानदार की दुकान में यह कहते हुए अपना बैग रखा कि कुछ देर में आ कर वह बैग लेकर जाएगी किंतु वह बैग लेने भी नही पहुंची। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवती के पिता ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की ढूंढखोज की पुलिस से गुहार लगाई है।

इधर, नारायण बगड़ चैकी प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन नेगी ने बताया कि युवती के पिता के दी गई लिखित तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। और युवती की खोजबीन शुरू कर दी गई है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!