posted on : July 9, 2021 5:24 pm

गोपेश्वर (चमोली)। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गोपेश्वर में बिजली के बिलों की प्रतियां और राज्य सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने सरकार से बिजली और पानी के मनमाने बिलों को कम करने और बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग उठाई। कहा गया कि राज्य सराकार ने आप की बढती स्वीकार्यता को देखते हुए 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने का कदम उठाया है। जिससे सरकार की बौखलाहट साफतौर पर दिखाई देने लगी है।

आप कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गोपेश्वर में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिसके बाद नगर के बस स्टैण्ड पर बिजली के बिलों की प्रतियां और सरकार का पुतला फूंका। पार्टी के जिला सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग पोखरियाल व भगवती मैंदोली ने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज बुलंद की जा रही है। ऐसे में दिल्ली सरकार को मुफ्तखोरी की आदत लगाने की तोहमत देने वाली भाजपा सरकार की ओर से 100 यूनिट बिजली मुफ्त देने की बात की जा रही है। जबकि पानी के बिलों में 15 फीसदी की बढोत्तरी कर आम लोगों पर बोझ डालने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आप कार्यकर्ता जनता के बीच भाजपा और कांग्रेस की ओर से राज्य निर्माण के बाद से की जा रही लूट को रख कर राज्य के बेहतर भविष्य के विकल्प को लेकर जा रहे हैं। जिसके चलते बड़ी संख्या में राज्यवासी स्वैच्छा से पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर पार्टी के जिला संयोजक कुलदीप नेगी, अनूप रावत, अनिल जोशी, प्रमोद पंवार, अंजना पोखरियाल, जयसूर्या आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!