शेयर करें !
posted on : July 9, 2021 5:25 pm

पोखरी (चमोली)। बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने शुक्रवार को चमोली जिले के पोखरी ब्लाॅक के राजकीय इंटर कालेज रडुवा चांदनी खाल को अटल आदर्श विद्यालय बनाये जाने के बाद उसका विधिवत रूप से शुभारंभ कियां

बता दें कि उत्तराखंड सरकार की ओर से प्रत्येक विकास खंड में दो अटल आदर्श विद्यालय चयन किया गया था। उन्ही में से एक राजकीय इंटर कालेज रडुवा चांदनी खाल भी शामिल है। जिसका शुक्रवार को विधायक ने शुभारंभ करते हुए कहा कि हमारी सरकार दुर्गम क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम से जोड़ने के लिए अटल उत्कृष्ट विद्यालय बना रही है। यह स्कूल इस क्षेत्र के बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। हमारी सरकार का उद्देश्य है शिक्षा के हर क्षेत्र में सुधार करना, जिसके लिए लगातार प्रयासरत हैं। इस अवसर पर विधायक महेंद्र भट्ट के द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी भाष्करचन्द्र बेवनी, प्रधानाचार्य विजय प्रसाद, भाजपा के जिला महामंत्री ललित मिश्रा, दिगपाल नेगी, दिनेश रडुवाल, शिक्षक धनसिंह घरिया आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!