शेयर करें !
posted on : July 9, 2021 5:27 pm

गोपेश्वर (चमोली)। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की ओर से जिला इकाई का गठन कर लिया गया है। संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के सदस्यों की समस्याओं के निदान के लिये हर संभव मदद करने की बात कही है।

शुक्रवार को जिला मुख्यालय के बाल्मीकि मोहल्ले में हुई बैठक में विशमवर को जिलाध्यक्ष, कमल चैटाला को संरक्षक, सोनू कुमार महासचिव, राहुल पंवार शाखा प्रभारी, दीपक कुमार सलाहाकार, रवि कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजीव पंवार उपाध्यक्ष, विनोद सहदेव कोषाध्यक्ष, संजय कुमार संयुक्त सचिव, मनोज चुनियाल सह सचिव, संजय दिगिया संगठन मंत्री, राजेश कार्यालय सचिव, आकाश को प्रचार मंत्री चुना गया। नव निवाचित जिलाध्यक्ष विशमवर ने कहा कि संघ के सदस्यों की समस्या को लेकर सभी मंचों पर वार्ता, पत्राचार व कार्रवाई के प्रयास किये जाएंगे। वहीं उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को लेकर सभी संघ के सदस्यों से पूरे मनोयोग से कार्य करने क बात कही।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!