शेयर करें !
posted on : June 20, 2026 5:38 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के हालिया बयान पर आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया है। पार्टी नेता अनूप रावत ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल या विचारधारा की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतंत्र की भावना के विपरीत है।

अनूप रावत ने कहा कि यदि तीसरे राजनीतिक विकल्प को आगे बढ़ने से रोकने या उसकी आवाज को कुचलने की कोशिश की जाती है, तो आम आदमी पार्टी उसका लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती से विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता किसी भी प्रकार की दमनकारी राजनीति से डरने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन भले ही बड़ा और संसाधनों से संपन्न हो, लेकिन आम आदमी पार्टी के पास जनता के मुद्दों के लिए जुनून, जोश और संघर्ष का जज्बा है। पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को उठाती रहेगी और जनता की आवाज बनकर संघर्ष जारी रखेगी।

रावत ने कहा कि सत्ता का अहंकार कभी स्थाई नहीं होता और लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता होती है। जिस जनता ने किसी दल को सत्ता तक पहुंचाया है, वही समय आने पर बदलाव का मार्ग भी प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि जनता के वास्तविक मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाए तो राजनीतिक परिस्थितियां बदलने में अधिक समय नहीं लगता।

आप नेता ने कहा कि लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता का होता है। जनता ही तय करती है कि किसे सत्ता में बैठाना है और किसे विपक्ष में रखना है। इसलिए राजनीतिक दलों को लोकतांत्रिक प्रतिस्पर्धा से घबराने के बजाय अपने काम और नीतियों के आधार पर जनता के बीच जाना चाहिए।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!