शेयर करें !
posted on : August 2, 2021 5:44 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। आम आदमी पार्टी की ओर से चार अगस्त को गोपेश्वर में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें चमोली जिले के सैकडों युवा इस युवा संवाद में शिरक्कत कर आप की रीतिनीति के बारें में जानकारी हासिल करेंगे और उत्तराखंड के विकास को लेकर आप की योजनाओं के बारें में संवाद करेंगें। इस युवा संवाद कार्यक्रम में आप के वरिष्ठ नेता कर्नज अजय कोठियालय युवाओं से रूबरू होकर उत्तराखंड के विकास के प्रति उनकी जिज्ञासाओं के सवालों का जबाव भी देंगे।

जानकारी देते हुए आप के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष अनूप चैहान ने बताया कि गोपेश्वर में आयोजित इस युवा संवाद कार्यक्रम में चमोली जिले के युवा भागेदारी करेंगे साथ ही इसी दिन कई युवा आप की सदस्यता भी ग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया कि इस युवा संवाद के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों के मन में उत्तराखंड के विकास को लेकर आम आदमी पार्टी की कार्य योजना के प्रति जो सवाल होंगे उनका समाधान भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्नल अजय कोठियाल स्वयं एक सैनिक के रूप में देश की सेवा कर चुके है। और अब आप के साथ मिल कर प्रदेश के विकास के लिए आगे आये है। उनके साथ हजारों की संख्या में पूर्व सैनिक जुड़कर उनके हौंसलों को बुलंद करेंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!