गोपेश्वर (चमोली)। आम आदमी पार्टी की ओर से रविवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में सदस्यता अभियान चलाया गया। कई लोगों आप की सदस्यता ग्रहण कर आप के प्रति अपना समर्थन जताया।

आप के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरूवाण ने बताया कि चमोली जिला मुख्यालय  गोपेश्वर में एक लंबे समय से देखा जा रहा था कि लोग भाजपा कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते आप से जुड़ना चाहते हैं। जिसे देखते हुए कार्यकर्ताओं निर्णय लिया कि रविवार को सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र के घरों में जाकर उन्हें आम आदमी पार्टी के बारें में जानकारी देकर उन्हें सदस्यता दिलायी जायेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार प्रदेश के विकास के बजाय बार-बार मुख्यमंत्री बदलने में लगी है उससे लोगों में साफ हो गया है कि सत्ता पाने के लिए भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है। उसका विकास से कोई मतलब नहीं है। ऐसे में लोगों के सामने आप एक बेहतरीन विकल्प के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। और लोग उम्मीद जता रहे है कि आप ही इस प्रदेश को खुशहाल बना सकता है। सदस्यता अभियान में पूर्व बदरीनाथ विधान सभा प्रभारी अनूप रावत, कुलदीप नेगी, अनुराग पोखरियाल, राहुल, संदीप आदि शामिल थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!