गोपेश्वर (चमोली)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोपेश्वर ने बुधवार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान का नागरिक अभिनंदन किया गया।
अभिनंदन समारोह में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री पूर्व प्रदेश पार्षद एवं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है इसलिए यहां कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है। भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक निष्ठावान कार्यकर्ता का सम्मान होता है और यहां परिवारवाद अथवा बड़े छोटे में कोई भेद नहीं होता है। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी की एक निष्ठावान कार्यकर्ता रही हूं और निष्ठावान कार्यकर्ता रहूंगी। मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष एवं शीर्ष नेतृत्व जनपद के तीनों विधायकों भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट का आभार व्यक्त करती हूं कि पार्टी ने उन्हें सम्मान दिया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में निष्ठावान एवं इमानदार धैर्यवान कार्यकर्ता का हमेशा सम्मान होता है इसलिए हम सबको पार्टी व समाज की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुष्पा पासवान का राज्य मंत्री बनना हम सब कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ी सीख है। बिना किसी ऊपरी पहुंच के भी कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान मिल सकता है। इस अवसर पर एबीवीपी के विभाग संयोजक अमित मिश्रा ने कहा कि उनका संगठन महिलाओं का सम्मान करता आया है। उन्होंने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष से अपेक्षा की कि समाज में जिस तरह महिलाओं पर अत्याचार हो रहे है उनके लिए आवाज उठायेंगी और महिलाओं का संगठित कर जागरूक करेंगी। इस मौके पर भेषज संघ के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सवाल, नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भागीरथी कुंजवाल, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष दीपक भट्ट, विपिन कंडारी, वैभव मिश्रा, अध्यक्ष लोकेश रावत, छात्र संघ अध्यक्ष पवनेश रावत आदि मौजूद थे।