posted on : March 9, 2021 5:49 pm

थराली (चमोली)। चमोली जिले के नगर पंचायत थराली में अधिकारियों और पंचायत अध्यक्ष की सुस्त कार्य प्रणाली से जन सुविधाओं के लिये थरालीवासियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। नगर पंचायत गठन के दो वर्ष बाद भी यहां पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। वहीं रस्म अदायगी के लिये लगाई गई स्ट्रीट लाइटों में से अधितकर खराब पड़ी हुई हैं।

वर्ष 2019 में थराली नगर पंचायत का गठन बाद थरालीवासियों को पथ प्रकाश, पैदल मार्गों की बेहतरी, बेहतर सफाई व्यवस्था की आस जग गई थी। लेकिन पंचायत गठन के बाद जहां स्थाई अधिशासी अधिकारी की तैनाती नहीं हो सकी। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष और कर्मचारियों की सुस्ती से दो वर्षों बाद भी विकास कार्यों को गति नहीं मिल सकी है। आलम यह है कि नगर पंचायत ने 10 माह पूर्व पथ प्रकाश की व्यवस्था के लिये दो सौ स्ट्रीट लाइट खरीदी। जिनमें से 142 लाइटें नगर के विभिन्न स्थानों पर लगाया गया। लेकिन कुछ समय में ही 26 लाइटें खराब हो गई। जिनका अभी तक सुधारीकरण नहीं किया जा सका है। जबकि 58 लाइटें अभी तक पंचायत के गोदाम में धूल फांक रही हैं। नगर पंचायत सभासद हरीश पंत, व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप रावत और अब्बल सिंह का कहना है कि नगर पंचायत ने बिना सभासदों की रायसुमारी और गुणवत्ता की अनदेखी करते हुए स्ट्रीट लाइटों की खरीद की गई है। जिसके चलते स्ट्रीट लाइटें खराब हो रही हैं। वहीं नगर के ग्रामीण मोहल्लों में लाइटें लगाई ही नहीं गई हैं। जिससे नगरवासियों और व्यापारियों को रात्रि के समय दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

नगर पंचायत में 142लगाई गई स्ट्रीट लाइटों में से खराब लाइटों के सुधारीकरण की व्यवस्था की जा रही है। 58 नई लाइटों को लगाने के लिये स्थान का चयन किया जा रहा है। जल्द ही नगरवासियों को पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था प्रदान की जाएगा।

रवि शाह, प्रभारी अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत, थराली।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!