शेयर करें !
posted on : March 9, 2021 5:50 pm

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक की उर्गम घाटी के सल्ला गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को मृतका के मायके पक्ष के परिजनों ने एक सप्ताह बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर जोशीमठ तहसील में जमकर बवाल काटा। उन्होंने मामले में तहसील प्रशासन पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है।

बता दें कि बीती दो मार्च को उर्गम घाटी के सल्ला गांव में पांच माह पूर्व ब्याही गई ममता ने संदिग्घ परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली थी। जिसके लिये मृतका के मामा की ओर से राजस्व पुलिस को मामले में दहेज उत्पीड़न के चलते आत्महत्या की लिखित शिकायत दी थी। जिसके बाद राजस्व पुलिस की ओर से शव का जिला चिकित्सालय में पोस्ट मार्टम करवाया गया। लेकिन वर्तमान तक जहां मृतका के परिजनों पोस्ट मार्टम रिपोर्ट मिल सकी है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों भारी आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन पर मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया है।

 

मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट देरी से आने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं रिपोर्ट मिलने के बाद मामले की रेगुलर पुलिस से जांच करवाई जाएगी। मामले को हस्तांतरित करने की कार्रवाई की जा रही है।

कुमकुम जोशी, उप जिलाधिकारी, जोशीमठ

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!