शेयर करें !
posted on : July 3, 2026 4:57 pm
Independence Day 2026 Greetings

देहरादून। सुराज सेवा दल ने चंद्रवनी क्षेत्र स्थित स्वास्तिक गैस एजेंसी (एचपी गैस) में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी और निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली का आरोप लगते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। दल के कार्यकर्त्ताओं ने इस मामले को लेकर प्रदर्शन भी किया। 

सुराज सेवा दल का आरोप  है कि एजेंसी से जुड़े कुछ कर्मचारियों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर निर्धारित दर से अधिक कीमत पर उपलब्ध कराए जाने की बात सामने आई है। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा एक कर्मचारी से बातचीत भी की गई, जिसमें कथित रूप से 2000 की मांग किए जाने का दावा किया गया है। इस बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध होने की बात भी कही गई है, जिसे जांच के दौरान प्रस्तुत किए जाने की बात है।

ज्ञापन में यह भी आशंका जताई गई है कि यदि मामले की विस्तृत जांच की जाए तो घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की अवैध बिक्री और अनियमितताओं का बड़ा खुलासा हो सकता है।  एजेंसी के स्टॉक रजिस्टर, वितरण व्यवस्था, बिक्री रिकॉर्ड और उपभोक्ता बिलिंग की भी जांच की मांग की गई है।

दल  ने यह भी आग्रह किया है कि एजेंसी में कार्यरत सभी कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन, नियुक्ति अभिलेख एवं पहचान दस्तावेजों की जांच की जाए। यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। प्रशासन से इस पूरे मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा की गई है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, सचिव सागर वर्मा, अमित अग्रवाल, विजेंद्र सिंह, राजेश थापा, दिव्यांश असवाल, दीपक राणा, अमित आदि मौजूद रहे।  

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!