posted on : May 4, 2021 5:34 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में कोरोना संक्रमण को बढते मामलों को देखते हुए प्रशासन की ओर से औद्योगिक उपयोग के आक्सीजन सिलेंडर अधिग्रहीत कर लिये हैं। वहीं जिले में आक्सीजन की सुगम आपूर्ति के लिये जिला स्तर पर पूल बनाये गये हैं। जिसके माध्यम से आवश्यकता अनुसार चिकित्साल और स्वास्थ्य केद्रों को आक्सीजन सिलेंडर मिल सकेंगे।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमएस खाती ने बताया कि जिले में गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में आक्सीजन सिलेडरों के पूल बनाये गये हैं। जहां 25-25 ऑक्सीजन सिलेंडर रखें गये हैं। वहीं जिले में औद्योगिक इकाईयों में उपयोग किये जा रहे 80 औद्योगिक ऑक्सीजन सिलेंडरों का अधिग्रहण कर लिया गया है। वहीं जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास डी टाइप के 117 तथा बी-टाइप 187 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हैं। जिला चिकित्सालय में लगाये जाने वाले ऑक्सीजन प्लांट के संयोजन के लिये भी निर्माणदायी विभाग को नोटिस भेजकर तत्काल लगावाने के लिये कहा गया है। वहीं ऑक्सीजन सिलेंडरों की रिफिलिंग के लिये लोनिवि के ट्रक का अधिग्रहण कर लिया गया है। जिसके माध्यम से खाली हो रहे सिलेंडरों को तत्काल रिफिल करवाया जा रहा है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!