शेयर करें !
posted on : July 3, 2026 5:28 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। आगामी नंदा देवी राजजात के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राजजात मार्ग पर सभी सुविधाओं को समय से पूरा करने के लिए संबंधित विभागों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए।

शुक्रवार को जिला सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की प्रगति का आकलन किया गया। संबंधित विभागों को यात्रा मार्गों और पड़ाव स्थलों पर सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, पार्किंग, शौचालय, संचार, स्वच्छता, सुरक्षा एवं खाद्य सामग्री सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तय समय के भीतर पूरी की जाएं। कर्णप्रयाग-नोटी-पैठाणी, नंदानगर-रामणी, थराली-मुंदोली-वाण तथा ग्वालदम-नंदकेसरी सड़क मार्गों और पैदल रास्तों के सुधारीकरण को प्राथमिकता के साथ पूरा करने पर जोर दिया गया।

सीडीओ ने बताया कि यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों को आर्थिक रूप से जोड़ने के लिए रीप योजना के तहत स्वरोजगार के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इससे स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, भोजन व्यवस्था और अन्य सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीणों की आय में वृद्धि होगी। नंदा देवी राजजात समिति के प्रतिनिधियों ने यात्रा की तैयारियों और आधारभूत सुविधाओं को लेकर अपने सुझाव भी दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सुझावों पर गंभीरता से कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, नंदा देवी राजजात समिति के पदाधिकारी भुवन नौटियाल, कर्नल हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!