गोपेश्वर (चमोली)। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण सरकार की ओर से लिए गये लाॅक डाउन के बाद बुधवार को सभी दुकानों को खोलने के निर्णय के बाद पहले दिन बाजारों में काफी रौनक देखने को मिली। जहां लोग काफी संख्या में बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे थे वहीं लोग शारीरिक दूरी का भी पूरा ध्यान रख रहे थे। वहीं पुलिस की ओर से भी लोगों को बीच-बीच में सर्तक किया जा रहा था।
बुधवार को कोरोना कफ्र्यू में मिली ढिल के बाद चमोली के बाजारों रौनक देखने को मिली। लोग घरों से आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए दुकानों में पहुंचे थे। इस बार लोग स्वयं की कोरोना संक्रमण को लेकर काफी सर्तक नजर आये और स्वयं ही शारीरिक दूरी और मास्क पहन कर खरीददारी कर रहे थे। वहीं व्यापारी वर्ग भी पूरी तरह से सर्तकता के साथ ग्राहकों को सामग्री बेच रहे थे। दुकानों में सेनेटाइजर व शारीरिक दूरी के लिए मार्क भी लगाये गये थे। ताकि भीड़ न हो सके। व्यापार संघ अध्यक्ष अनूप पुरोहित अंकोला ने कहा कि व्यापारियों से अनुरोध किया गया है कि वे कोरोना गाइड लाइन की पूरी तरह से पालन करें ताकि व्यापार को गति मिले ओर कोरोना संक्रमण भी रूक सके।
