सड़क की मांग को लेकर दो दिनों से चल रहा था चक्का जाम व धरना

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के रडुवा चांदनी खाल में दो दिन से सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की मांग को लेकर चक्का जाम किया जा रहा था जो शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया है।

राजकीय इंटर कालेज रडुवा को सडक  मार्ग से जोड़ने की मांग को लेकर सड़क संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और रडुवा के ग्रामीणों ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार  गुरूवार से पोखरी-गोपेश्वर मोटर मार्ग चांदनी खाल में चक्का जाम किया जा रहा था। जिससे सड़क मार्ग के दोनों तरफ  वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। सवारियों सहित आम  लोगों को आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को पैदल ही आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ रहा था। यहां तक कि बारात के वाहनों  को भी 45 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर अपने-अपने गंतब्यो को जाने को मजबूर होना पड़ रहा था।

शुक्रवार को दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने सुबह से ही सड़क पर बैठक कर जाम लगा दिया था। और सरकार के साथ ही स्थानीय विधायक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत लोनिवि के खिलाफ नारे बाजी शुरू कर दी। जाम न खुलने की स्थिति को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार, सहायक अभियंता केके सिंह धरना स्थल पर पहुंचे तथा तहसील प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार हरीशचंद्र पांडे, थानाध्यक्ष डीएस कण्डारी की मौजूदगी में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सहायक अभियंता सड़क संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को लिखित आश्वासन दिया जिसके बाद जाम को हटाया गया। इस अवसर पर  सड़क संघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट देवेन्द्र बर्त्वाल, उपाध्यक्ष सज्जन रडवाल, ग्राम प्रधान प्रदीप बर्त्वाल, इन्द्रप्रकाश रडवाल, दिनेश रडवाल, तेजराम भट्ट, पुष्कर बर्त्वाल, मोहन सिंह बर्त्वाल, तेजपाल सिंह, राजेश्वरी देवी, देवेश्वरी देवी, अनीता देवी, रेखा देवी, लाल सिंह बर्त्वाल, अमरदेव भट्ट, उर्मिला देवी, सुमित्रा देवी, कुशलता देगी, संगीता देवी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!