posted on : July 14, 2021 5:35 pm

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ ब्लाॅक में पात्र व्यक्तियों को बीपीएल का लाभ नहीं मिल रहा है जबकि अपात्रों को बीपीएल सूची में रखा गया है। इस संबंध में भल्लगांव सुकी ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह बुटोला ने बुधवार को उपजिलाधिकारी जोशीमठ को ज्ञापन देकर बीपीएल की पुनः सर्वे किये जाने की मांग की है।

ग्राम प्रधान का कहना है कि उनके क्षेत्र में कई ऐसे परिवार है जिनकी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है और बीपीएल की सूची के पात्र है लेकिन ऐसे लोगों को छोड़ कर ऐसे लोगों को इस सूची में दर्ज किया गया है। जिनकी स्थिति काफी सुदृढ़ है। ऐसे में गरीब व्यक्ति तो इसका लाभ नहीं ले पा रहे है लेकिन आर्थिक रूप से संपन्न लोग इसका भरपूर लाभ उठा रहे है। उन्होंने ऐसे मामलों की जांच की मांग करते हुए उपजिलाधिकारी से बीपीएल परिवारों की सर्वे किये जाने की मांग की है ताकि पात्र व्यक्ति को इसका लाभ मिल सके।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!