गुप्तकाशी/उखीमठ/केदारनाथ (रूद्रप्रयाग)। देवस्थानम् बोर्ड का विरोध में बुधवार को चारधाम यात्रा से जुड़े हक-हकूकधारियों ने जुलूस प्रदर्शन कर सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। तथा सीएम को ज्ञापन भेजकर देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग की।
बुधवार को गुप्तकाशी, केदारनाथ और उखीमठ मे प्रदर्शन कर देवस्थानम बोर्ड का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया गया। साथ एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर देवस्थानम् बोर्ड को समाप्त करने की मांग की गई। केदारनाथ मंदिर प्रांगण मे भी कोविड नियमो के पालन के साथ धारण कर प्रदर्शन किया गया। आंदोलनकारी अंकित सेमवाल और केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला का कहना है कि हिन्दू धर्मावलंबी होने का दावा करने वाली ये सरकार पूंजीपतियों के दबाव मे परम्पराओं और धार्मिक हितो पर कुठाराघात कर रही है। उन्होने कहा कि सरकार की नजर अब बद्री केदार की जमीनो और यहां आस्थावान लोगों की ओर से दिये जाने वाले चढावे पर है। हिन्दू धर्म के वाहक पुरोहित, ब्राह्मणों को पूजा पाठ धार्मिक अनुष्ठान के बजाय आंदोलन करने के लिये सडको पर आने को मजबूर किया जा रहा है। उन्होंनें ने चेतावनी देते हुये कहा की यदि शीध्र ही देवस्थानम् बोर्ड को वापिस नही लिया गया तो देश भर के धामों और धार्मिक संस्थाओ से समर्थन जुटा कर इसका विरोध किया जायेगा।
