शेयर करें !
posted on : November 14, 2021 4:30 pm

थराली (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर पांच सौ मीटर गहरी खाई जा गिरी जिससे उसमें सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच  घायल व्यक्ति का रेस्क्यू कर 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचाया। थानाध्यक्ष थराली ध्वजवीर सिंह पंवार ने बताया कि एक अल्टो कार थराली से लोल्टी जा रही थी जो अचानक बेनोली से दो सौ मीटर आगे अनियंत्रित होकर पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें कार चालक विजय सिंह नेगी पुत्र राजेन्द्र सिंह नेगी उम्र 25 वर्ष  निवासी सिमलखेत थानां चैखुटिया जिला अल्मोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. शिल्पा ने बताया कि  घायल व्यक्ति को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया था, घायल व्यक्ति के सिर, पैर और हाथ में गंभीर चोटें आयी हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!