posted on : December 21, 2020 5:22 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर नगर को सप्लाई होने रही अमृत गंगा पेयजल योजना के बार-बार क्षतिग्रस्त होने से नगर के पेयजल उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने जल संस्थान और पेयजल निगम के अधिकारियों से अमृत गंगा पेयजल योजना के सुचारु संचालन की मांग उठाई है।

बता दें गोपेश्वर नगर की करीब 40 हजार की आबादी के लिये पेयजल निगम की ओर से अमृत गंगा पेयजल योजना का निर्माण किया गया है। लेकिन यहां लाइन के बार-बार क्षतिग्रस्त होने से नगर में पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। जिसके चलते पेयजल उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहा बीते शनिवार को जहां देवलधार को पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। वहीं सुधारीकरण के बाद पुनः रविवार को पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे रविवार शाम से सोमवार दोपहर तक नगर में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी रही। ऐसे में लोगों को बार-बार बाधित हो रही पेयजल आपूर्ति से कड़ाके की ठंड में दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी विकास जुगरान, हेमंत कुमार और शैलेंद्र सिंह का कहना है कि आये दिन अमृत गंगा पेयजल योजना की पाइप लाइन के फटने की घटनाएं आम हो गई हैं। इसे लेकर जल संस्थान और पेयजल निगम को लाइन के रख-रखाव के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए।

अमृत गंगा पेयजल योजान का रख-रखाव पेयजल निर्माण निगम के जिम्मे है। ऐसे में पेयजल लाइन के क्षतिग्रस्त होने पर लाइन के सुधारीकरण में दिक्कतें आने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है।

हरदेव आर्य, सहायक अभियंता, जल संस्थान, गोपेश्वर।

अमृत गंगा पेयजल योजना की लाइन का पाइप देवलधार के समीप फट गया था। जिसका सुधारीकरण कर गोपेश्वर में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर ली गई है। वहीं अन्य स्थानों पर भी पाइपों का निरीक्षण किया जा रहा है।

वीके जैन, अधिशासी अभियंता, पेयजल निर्माण निगम, गोपेश्वर-चमोली।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!