शेयर करें !
posted on : December 21, 2020 5:25 pm
Independence Day 2026 Greetings

थराली (चमोली)। सोमवार से सेना में भर्ती होने के लिए लैंसडाउन में भर्ती शुरू हो गई है। सेना में भर्ती होने के लिए उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के युवाओं के लिए अलग-अलग तिथियों का निर्धारण किया गया है। सेना में भर्ती में सम्मिलित होने के लिए युवाओं को कोराना जांच रिपोर्ट साथ में ले जानी है। जिसके लिए चमोली जिले के युवाओं के लिए विभिन्न स्थानों पर कोरोना टेस्ट के लिए केंद्र निर्धारित किये गये है। सोमवार को थराली में चार सौ युवाओं ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया जिसमें दो युवा संक्रमित पाये गये।

सेना में भर्ती होने के लिए चमोली जिले के युवाओं के लिए 24 से 26 दिसम्बर तक चमोली जिले के विभिन्न विकास खंडों के युवाओं के लिए तिथि निर्धारित की गई है। चमोली के जिलाधिकारी स्वाति भदोरिया की पहल पर चमोली जिले से भर्ती सेना में भर्ती होने के लिए जा रहे युवाओं को उनके ही विकास खंड स्तर पर शिविर लगाकर  टेस्ट कराने की योजना के तहत यह शिविर थराली के राजकीय इंटर कॉलेज  में लगाया गया था। सोमवार को राजकीय इंटर कालेज के खेल मैदान में सेना में भर्ती होने जा रही युवाओं की सुविधा के लिए आयोजित शिविर में चार सौ से अधिक युवाओं का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें दो युवाओं में कोविड से संक्रमित मिले।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली के चिकित्सा प्रभारी डा. नवनीत चैधरी ने बताया कि  शिविर में चार से अधिक युवाओं को कोरोना टेस्ट किया गया है। उन्होने बताया कि शिविर में डा. ऐश्वर्या, डा. हेमचंद बिष्ट, डॉ. योगिता, फार्मासिस्ट मदन गुसाईं, गिरीश टम्टा, मोहनलाल आर्य, लैब टेक्नीशियन संतोष देवराडी व विनोद कुमार ने युवाओं के कोरोना के सैंपल लिए गए। बाद मे युवाओं को  प्रमाण पत्र भी दिया गया ताकि सेना भर्ती में प्रतिभाग कर सकें।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!