देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
शेयर करें !
posted on : February 22, 2022 5:19 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ के तपोवन स्थित एनटीपीसी की तपोवन-विष्णुप्रयाग जल विद्युत परियोजना की टनल से मंगलवार को एक युवक का शव मिला है। युवक की पहचान रविग्राम निवासी दिनेश टम्टा के पुत्र दीपक टम्टा के रुप में की गई है। दीपक का शव मिलने के बाद यहां तपोवन-रैंणी आपादा में लापता हुए 205 लोगों में से अब तक 138 मृतकों के शव बरामद किये गये हैं। 69 लोग अभी भी लापता चल रहे हैं। आपदा कंट्रोल रुम से मिली जानकारी के अनुसार शव के कपड़ों से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान की गई है, वहीं सूचना मिलने के बाद प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!