जोशीमठ (चमोली)। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की ओर से राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। जिसके लिये रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और उत्तराखंड कोर्डिनेशन समिति के सदस्य प्रकाश जोशी ने जोशीमठ में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं की नब्ज भी टटोली।

जोशीमठ के बैठक लेते हुए प्रकाश जोशी ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार महंगाई, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे मुद्दों पर विफल रही है। ऐसे में जनता कांग्रेस से आस लगाये बैठी है। उन्होंने आम आदमी पार्टी को भाजपा की बी टीम बताते हुए कहा कि कांग्रेस को आम आदमी पार्टी के राज्य में चुनाव लड़ने से कोई नुकसान नही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि शीर्ष नेतृत्व एकजुट होकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मतभेदों को लेकर विरोध करने के बजाय चर्चा से समाधान खोजने और पार्टी संगठन को मजबूत करने की बात कही। इस मौके पर ब्लाॅक अध्यक्ष हरीश भंडारी, प्रकाश रावत, ठाकुर सिंह राणा, जयदीप मेहता, बाॅबी भिलंगवाल, यशपाल सिंह, मोहित आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!